उत्तराखंडराजनीतीराज्य

भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा की प्राथमिकता, कांग्रेस के आरोप राजनैतिक : खजान दास

Corruption free governance is BJP's priority, Congress's allegations are political: Khajan Das

देहरादून: भाजपा ने भ्रष्टाचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष आर्य के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रदेश प्रवक्ता और विधायक खजान दास ने पलटवार किया कि हर अच्छे कार्य का विरोध, कांग्रेसी राजनीति का हिस्सा है। जबकि राज्य निर्माण के बाद से अब तक, भ्रष्टाचार पर सबसे अधिक कार्यवाही धामी सरकार में हुई है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है। किसी भी गड़बड़ घोटाले या रिश्वतखोरी की जानकारी सरकार या संबंधित जांच एजेंसियों तक पहुंची तो उस पर तत्काल सख्त कार्यवाही की गई है। राज्य निर्माण के बाद से अब तक का यह सर्वकालिक रिकॉर्ड है कि धामी सरकार के वर्तमान कार्यकाल के 3 वर्षों में डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्टाचार के आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचाए गए हैं। पारदर्शी एवं इमानदार नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कठोरतम नकल विरोधी कानून हम आए, जिससे नकल माफिया का सफाया करने में हम सफल हुए हैं। 80 से अधिक गड़बड़ी करने वालों को हमने गिरफ्तार किया और 22 हजार से अधिक सरकारी नियुक्तियां देने में हम सफल हुए हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बिना किसी ठोस तथ्यों के अनर्गल एवं झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की राजनैतिक नीति का हिस्सा है। उन्होंने आईना दिखाया कि कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पर्याय हैं, जिसे देश की जनता भी बखूबी जानती है। लिहाजा भ्रष्टाचार में अंधे हुए कांग्रेस नेताओं को चारों तरफ गड़बड़ घोटाला ही नजर आना स्वाभाविक है। क्योंकि लगातार शहरों के विस्तार होने से विकास योजनाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए जिला विकास प्राधिकरण बनाए गए थे। लेकिन कांग्रेस को हर अच्छे काम से दिक्कत होती है और वे राजनैतिक लाभ के लिए उसपर भ्रम फैलाने लगते हैं। लेकिन सच्चाई से प्रदेश की जनता अच्छी तरह वाकिफ है और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।

Related Articles

Back to top button